घाघरा की कटान को देखने के िलए जुटी ग्रामीणो ंकी भीड़
- फोटो : ballia
घाघरा में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से क्षेत्र के ककर घटा खास गांव के बस्ती के नजदीक कटान तेज हो गई है। जायजा लेने पहुंचे सरकारी अधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।
लगातार हो रही जल वृद्धि के कारण नदी के कटान क्षेत्र कक्कर घटा खास गांव की बस्ती के नजदीक बने िपच रोड को तोड़ने के लिए घाघरा में दबाव बना रही है। दहशत से भरे ग्रामीणों ने बुधवार की देर रात जनप्रतिनिधि सहित 100 नंबर पर डायल कर गांव बचाने की गुहार लगाई। 100 नंबर ने थाना को अवगत कराया। रात को पहुंचे थानाध्यक्ष मनियर ने ग्रामीणों को गांव से अलग हटकर सुरक्षित स्थान पर रहने की घोषणा की।
गुरुवार की सुबह गांव बचाने की सूचना पर जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि व एसडीएम बांसडीह अनिल कुमार चतुर्वेदी, तहसीलदार लालबाबू दूबे ने मौका मुआयना किया। सच देखा, जहां पर मौजूद ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। एसडीएम ने जेई मनोज प्रसाद को गांव बचाने की हर हाल में हिदायत दी। इस मौके पर कानूनगो देव बहादुर यादव, लेखपाल संजय, विधायक प्रतिनिधि हरिंदर सिंह, विधायक पुत्र रणजीत यादव, रामाशंकर यादव, रामदेव यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।