फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजल हत्याकांड : मुख्य आरोपी ने अदालत में किया समर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के मुजही गांव निवासी काजल गोंड(17) हत्याकांड के मुख्य आरोपी भानु प्रताप तिवारी ने बुधवार को एफसीटी-तीन न्यायालय में समर्पण कर दिया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार, 20 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे काजल घर के बगल में रहने वाले भानु प्रताप तिवारी के यहां लैपटॉप और मोबाइल देने गई थी। इसके बाद वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। बहन की तहरीर पर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज हुई थी, उसने भानू पर आरोप लगाया था।
बाद में गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद क्षेत्र में नदी किनारे एक अटैची के अंदर काजल का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की थी। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले में भानु प्रताप तिवारी को मुख्य आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन

हत्याकांड के मुख्य आरोपी भानु प्रताप तिवारी ने बुधवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।-रंजीत विश्वकर्मा, थाना प्रभारी, पकड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें