फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरसी व सीएए के समर्थन में निकली यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। स्थानीय कस्बा स्थित श्रीचैन राम बाबा समाधि स्थल पर रविवार की दोपहर भारतीय जनता पार्टी के सहतवार मंडल अध्यक्ष दिनेश तिवारी के नेतृत्व में एनआरसी एवं सीएए के समर्थन में यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल लोगों ने नगर का भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया गया। वहीं, लोगों को एनआरसी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। यात्रा श्रीचैन राम बाबा समाधि स्थल से निकल कर बद्री सिंह चौराहा, पुलिस चौकी, टेंपो स्टैंड बरतर होते हुए समाधि स्थल पर आकर समाप्त हुआ। इस मौके पर रंजन सिंह, दीपक सिंह,बृजेश सिंह, अनुज तिवारी, बंटू सिंह, कौशल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

सुखपुरा: क्षेत्र के भलूही गांव मे भाजपा नेता अनूप सिंह के आवास पर नागरिक संशोधन अधिनियम के पक्ष में एक बैठक हुई। इसमें भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य राजीव मोहन चौधरी ने कहा कि नागरिक संशोधन अधिनियम के बारे में विपक्षी दल के लोग भ्रम फैला रहे है जो देशहित में ठीक नहीं है। इस मौके पर एकावन दिव्यांगों को कबंल का वितरण किया गया। इस दौरान बृजनाथ सिंह, प्रमोद सिंह, रामायण सिंह, मनीष सिंह, विनय सिंह उपस्थित रहे।
पंफलेट बांटकर किया जागरूक
रतसर। लोक जागरण मंच के गड़वार खंड के प्रभारी विक्रमा सिंह के नेतृत्व में कसबा सहित आसपास के गांवों में पंफलेट बांटकर नागरिक संशोधन कानून के बारे में जानकारी दी गई। लोगों को को बताया गया कि सीएए किसी भी वर्ग के भारतीय नागरिकों को देश में निवास करने के मौलिक अधिकार या उनकी नागरिकता पर कोई प्रभाव नहीं डालता। इस संशोधित एक्ट से भारतीय मुस्लिम नागरिकों का कोई संबंध नहीं है। यह एक्ट पड़ोसी इस्लामिक देश से धर्म के आधार पर प्रताड़ित होकर भारत में शरण लिए शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए है। इस अवसर पर एडवोकेट देवानंद सिंह, जय प्रकाश शर्मा, विनय शंकर सिंह, मोहन, रविशंकर सिंह, मनोज मिश्रा, रमेश सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें