फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार रतन सिंह हत्याकांड: फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम, आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

Thu, 27 Aug 2020 10:05 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
पत्रकार रतन सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बलिया के पत्रकार रतन सिंह हत्याकांड के फरार चार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ ने गुरुवार को 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। उधर, न्यायालय ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। इस बीच चर्चा है कि पुलिस ने बुधवार देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पर देर रात तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। 

विज्ञापन


पत्रकार रतन सिंह का पट्टीदार अरविंद सिंह के साथ गांव की जमीन को लेकर विवाद था। दिसंबर 2019 में दोनों पक्षों में विवाद हुआ था और दोनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई भी की थी। पुलिस के अनुसार उसी समय से खार खाए पट्टीदार बदला लेने की फिराक में थे।

बीते 24 अगस्त की रात रतन सिंह को प्लानिंग के तहत गांव के ही सोनू सिंह के माध्यम से प्रधान के घर बुलवाया गया वहां उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के पिता विनोद सिंह की तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि सुशील सिंह उर्फ झाबर, सोनू सिंह, अरविंद सिंह, दिनेश सिंह, तेजबहादुर, बीर बहादुर सिंह, प्रशांत सिंह उर्फ हीरा, मोती सिंह, अनिल सिंह, उदय सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। सूत्रों के अनुसार बुधवार देर रात पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें