फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सार्वजनिक रास्ते के सीमांकन और कब्जा हटाने के लिए संयुक्त टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर। सार्वजनिक रास्ते पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर ने राजस्व, चकबंदी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर सीमांकन, जांच और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पूर गांव निवासी सुनील पाल, मनीष तिवारी, धनंजय पाल और धर्मेंद्र तिवारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि गांव के सार्वजनिक रास्ते पर गोबर-गाड़ा आदि रखकर कब्जा कर लिया गया है।
मामले में चकबंदी अधिकारी सिकंदरपुर द्वारा 16 जुलाई 2026 को प्रस्तुत आख्या के आधार पर उपजिलाधिकारी ने संयुक्त टीम का गठन किया। टीम में चकबंदी अधिकारी सिकंदरपुर, प्रभारी निरीक्षक थाना पकड़ी, राजस्व निरीक्षक राम पूजन, संबंधित क्षेत्रीय लेखपाल तथा चकबंदीकर्ता-चकबंदी लेखपाल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर भूमि और सार्वजनिक रास्ते का सीमांकन करें, शिकायत की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करे तथा यदि अवैध कब्जे की पुष्टि होती है तो नियमानुसार उसे हटाने की कार्रवाई तत्काल की जाए। प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में लंबे समय से लंबित विवाद के समाधान की उम्मीद जगी है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्ता खाली होने से आवागमन की समस्या दूर होगी और गांव के लोगों को राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें