फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बारिश में फाॅल्ट से 30 घंटे से फेफना की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना। बीते मंगलवार शाम हुई बारिश के बाद फॉल्ट से फेफना क्षेत्र की बिजली चरमरा गई है। फेफना फीडर से जुड़े कई गांवों में पिछले 30 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है। बिजली आपूर्ति बंद रहने से घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। पेयजल संकट भी गहरा गया है। बुधवार को भी आपूर्ति बहाल नहीं होने से उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि फेफना क्षेत्र में हल्की बारिश होते ही बिजली व्यवस्था जवाब दे जाती है। हर बार तकनीकी फॉल्ट के नाम पर घंटों और कई बार दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। समय पर मरम्मत नहीं होने से लोगों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ती है। बिजली न होने से दुकानों, छोटे कारोबारियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। मोबाइल चार्जिंग से लेकर दैनिक कारोबार तक बाधित होने से लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
जयप्रकाश नगर में बीते मंगलवार को ठप हुई बिजली आपूर्ति करीब 18 घंटे बाद बुधवार दोपहर बहाल हो सकी। विद्युत उपकेंद्र लोकधाम ठेकहां और विद्युत उपकेंद्र जयप्रकाश नगर से जुड़े लगभग 25 पंचायतों के 1.25 लाख लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर करीब तीन बजे हल्की बारिश के दौरान अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बुधवार दोपहर करीब दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से पेयजल संकट, मोबाइल चार्जिंग, घरेलू कार्यों और छोटे कारोबारों पर असर पड़ा। क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि बिजली व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाया जाए, ताकि मामूली बारिश में भी लंबे समय तक आपूर्ति बाधित न हो और उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें