फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टेशन चौराहे पर जेएनयू केबीसी का इंनौस ने पुतला किया दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
नवानगर। इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरुद्ध बस स्टेशन चौराहे पर गुरुवार को जेएनयू प्रशासन का पुतला फूंका।
विज्ञापन

इस दौरान इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भागवत विनय ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विगत दिनों फीस वृद्धि के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज से भाजपा सरकार का छात्र विरोधी चेहरा सामने आ गया है। यह सरकार चाहती है कि गरीब का बेटे बड़े शिक्षण संस्थानों में न पढ़ने पाएं। कहा कि सरकार ने 99 फीसदी फीस वृद्धि किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि छात्रों का आंदोलन जायज है और हम छात्रों के आंदोलन के साथ हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष ने फीस वृद्धि वापस लेने की मांग की। इस मौके पर राजू राजभर, इमरान अहमद, मुन्ना, धर्मेंद्र राजभर, गौतम वर्मा, अंकित सैनी, शैलेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें