फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जेएनसीयू के शिक्षक व कर्मचारियों ने देखी कृष्णावतरम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण और निर्देशन में सिनेमैक्स सिनेमा हॉल में कृष्णावतारम् फिल्म दिखाई गई। विश्वविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी सपरिवार फिल्म देखने गए। कुलपति ने फिल्म की प्रशंसा की।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि कृष्ण प्रेम और समर्पण के पर्याय हैं। हर मनुष्य प्रेम में ही पलता है। कृष्ण के जीवन को लेकर चरित्र भले पुराने हैं, लेकिन वर्तमान समय में समस्याओं से जूझते व्यक्ति को इन चरित्रों में समाधान दिखाई पड़ते हैं। फिल्म की स्टार कास्टिंग बेहतरीन है। बीएफएक्स का शानदार प्रयोग हर दृश्य के वातावरण को जीवंत बना देता है। दर्शक दीर्घा में बैठा व्यक्ति उस समय के देश, काल और परिस्थितियों से स्वयं को जोड़ लेता है। फिल्म में संवाद और ध्वनि का संयोजन सुंदर ढंग से किया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि प्रेम से ईश्वर को भी जीता जा सकता है। ईश्वर होना आसान है, लेकिन मनुष्य के रूप में ईश्वर होना मुश्किल है। यह फिल्म स्त्री मुक्ति की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म हमारी शाश्वत संस्कृति के प्रवाह का जीवंत उदाहरण है। इस अवसर पर निदेशक शैक्षणिक डॉ़ पुष्पा मिश्रा, कुलानुशासक डॉ़ प्रियंका सिंह, डॉ़ विनीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें