फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनसीयू में चंद्रशेखर रीति व नीति पर होगा अध्ययन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्विद्यालय में शोध के नये अवसर उपलब्ध कराने एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक पहचान कायम करने के उद्देश्य से बुधवार को चंद्रशेखर नीति अध्ययन केंद्र एवं शोध पीठ की स्थापना की गई।
विज्ञापन

इस दौरान कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय की अध्यक्षता में प्रथम ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित हुआ जिसमें बतौर मुख्य वक्ता पूर्व कुलपति जयप्रकाश विश्विद्यालय, छपरा प्रो. हरिकेश सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत में इस नवनिर्मित शोध पीठ के निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने अध्ययन केंद्र के लक्ष्यों एवं विस्तृत उद्देश्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
शोध पीठ के लिए नामित सदस्यों में मुख्य रूप में हरिवंश नारायण सिंह (उप सभापति, राज्यसभा), नीरज शेखर (सांसद), राम बहादुर राय (अध्यक्ष, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्ली) हैं। इनके साथ ही डॉ. सानंद सिंह, डॉ अजय बिहारी पाठक, डॉ. रामावतार उपाध्याय, डॉ. मनजीत सिंह एवं डॉ. पंकज कुमार सिंह तथा डॉ संजय एकजुट होकर इस शोध पीठ की लक्ष्य प्राप्ति में योगदान देंगे।
विज्ञापन

प्रो. हरिकेश सिंह ने कुलपति की कार्यपद्धति को प्रणम्य मानते हुए शोध पीठ की स्थापना के लिए बधाई दी। कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए कुछ नया करके जाना बहुत बड़ा सौभाग्य है। इससे राजनीति विज्ञान के साथ ही हिन्दी साहित्य के प्राध्यापकों एवं छात्रों को अवसर उपलब्ध होगा। संचालन डॉ. सानंद सिंह ने किया तथा आभार सहसंयोजक डॉ. अजय बिहारी पाठक ने किया। इस अवसर पर डॉ. राम कृष्ण उपाध्याय, डॉ. संजय, डॉ. जैनेन्द्र पाण्डेय, डॉ. मान सिंह, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. अशोक मिश्र, डॉ. दिग्विजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें