फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवाद के पुरोधा थे जनेश्वर मिश्र

Sat, 05 Aug 2017 10:18 PM IST
ballia
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र उपवन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पूर्व मंत्री नारद राय व अन्य। - फोटो : ballia
विज्ञापन
छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती शनिवार को सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई। पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने जनेश्वर मिश्र पार्क में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि जनेश्वर मिश्र समाजवाद के पुरोधा थे।
विज्ञापन


नगर विधानसभा के सपा नेता लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि श्री मिश्र पक्के समाजवादी थे। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि  फांसीवादी ताकतें लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास कर देश तथा प्रदेश को तानाशाही की तरफ ले जा रही है। ऐसे में छोटे लोहिया की कमी महसूस होना लाजिमी हे। पार्टी के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि छोटे लोहिया समाजवाद के पुरोधा थे। उन्होंने लोहिया जी के सानिध्य में रहकर समाजवाद को बरकरार रखने का काम किया और छोटे लोहिया बने। समाजवादी चिंतक होने के साथ-साथ वह समाजवाद के प्रखर वक्ता भी थे। इस मौके पर डा. विश्राम यादव, चंद्रशेखर उपाध्याय, राजमंगल यादव, नागेश्वर राम, विजय शंकर, नईमदाद खां, छितेश्वर यादव, सोनू खां, मदन साहनी, जीतू यादव, बरमेश्वर वर्मा, पल्लू जायसवाल, मनोज गुप्ता, संतमणि, तेजू गुप्ता, काश्मीरी सिंह आदि थे। संचालन महावीर चौधरी ने किया।

उधर, शहर से सटे जीराबस्ती स्थित जनेश्वर मिश्र उपवन में वर्तमान राजनैतिक परिवेश में जनेश्वर मिश्र की प्रासंगिकता विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। समाजवादी चिंतक पांडेय गोविंद जी एडवोकेट ने कहा कि आज मुट्ठीभर लोग राष्ट्रवाद और गोरक्षा के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने हमेशा जुल्मोसितम के खिलाफ संघर्ष किया और इसकी प्रेरणा भी देते रहे। द्विजेन्द्र मिश्रा ने कहा कि जनेश्वर मिश्रा का पूरा जीवन समाज के दबे कुचले लोगों के लिए समर्पित रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर दुबहड़ ब्लाक के प्रमुख ज्ञानेन्द्र राय गुड्डू, सतीश चौधरी नागा, परमात्मा नंद पांडेय, राजकुमार पांडेय, ब्रजेश पाठक, भीम चौधरी, कमलेश सिंह, अशोक यादव, मृत्युंजय राय, शिप्रांत सिंह, जमाल आलम, शंभू चौरसिया, लड्डू सिंह, हरिशंकर राय, शोभा ठाकुर, विपुल चौबे, विनोद गुप्ता, भोला सिंह, पशुपति सिंह, दरोगा सिंह, कमलेश राय, पारस ठाकुर, लक्ष्मण राय, शशिकांत सिंह, झुन्ना सिंह, टुनटुन सिंह, झलन यादव, सत्येन्द्र राय, अनिल पांडेय, दया चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें