फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठानी के मायके वालों ने देवर व देवरानी की पिटाई की, चार हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के कुशहा भांड ग्राम में सोमवार की देर रात पारिवारिक विवाद में जेठानी के मायके वालों ने उसकी देवरानी व पति की पिटाई की। शोर सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार हमलावरों को पकड़ लिया जबकि दो भाग निकले।
विज्ञापन

कुशहा भांड में रमेश राजभर, मनोज और सरोज राजभर तीन भाई हैं। बीते सोमवार को घर के बाहर हैंडपंप लगाने को लेकर मनोज व सरोज के बीच झड़प हो गई। ग्राम प्रधान के हस्तक्षेप पर मामला सुलझ गया। इस बात से नाराज मनोज की पत्नी ने मऊ स्थित अपने मायके वालों को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने पर मायके से देर रात दो बाइक पर सवार होकर छह लोग उसके घर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घर पहुंचते ही मनोज के ससुराल वाले छोटे भाई सरोज को मारने पीटने लगे। साथ ही मनोज की सास- सलहज ने सरोज की पत्नी बबीता (22) के बाल पकड़ कर उसकी पिटाई की। बबीता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। उसके बाद हमलावरों ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर सरोज व उसकी पत्नी को पीटते रहे। इस पर नाराज ग्रामीणों ने घर के बाहर हमलावरों की खड़ी बाइक को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मनोज की सास व सरहज समेत चार लोगों को पकड़ लिया। इस दौरान दो हमलावर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें