फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान करते समय गंगा में डूबा किशोर, पुलिस महाजाल मंगाने में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नान करते समय गंगा में डूबा किशोर, हो रही तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दी। थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव का रहने वाला किशोर मंगलवार को चैनछपरा घाट पर स्नान करते समय गंगा नदी में डूब गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मल्लाहों की मदद से खोजबीन शुरू कर दी है। महाजाल मंगाया गया है।
विज्ञापन

रेपुरा ग्राम पंचायत का पुरवा हरिहरपुर निवासी संतोष यादव का 12 वर्षीय पुत्र अजय यादव उर्फ नन्हू भैंस को चराने ले गया था। वह भैंस को पानी पिलाने के लिए क्षेत्र के चैन छपरा स्थित गंगा घाट पर ले गया। उसके साथ दो और बच्चे थे। तीनों गंगा नदी में स्नान करने लगे इसी बीच अजय डूबने लगा। वहां मौजूद एक लड़की चिल्लाने लगी। थोड़ी दूर पर कुछ मछुआरे डेंगी नाव पर थे। वे लोग उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर परिजनों समेत गांव के दर्जनों लोग गंगा घाट पर पहुंच गए। पुलिस ने बैरिया से गोताखोरों को बुलाया है। मौके पर मौजूद उप निरीक्षक राधेश्याम सरोज ने बताया कि गंगा में धारा काफी तेज है, गोताखोर भी वहां गोता नहीं लगा पा रहे हैं, महाजाल की व्यवस्था की जा रही है। क्षेत्राधिकारी बैरिया के माध्यम से एनडीआरएफ वाराणसी को सूचना भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें