फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में गिरी जीप, पांच जख्मी

Sat, 23 May 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया-रसड़ा मार्ग पर दरामपुर पेट्रोल पंप के पास शनिवार को एक कमांडर जीप बाइक सवार को बचाने में हाईटेंशन पोल से टकराकर गड्ढे में गिर गई। ऐसे में जीप में सवार तीन और बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों जिला अस्पताल में लाया गया। थानाध्यक्ष श्याम जी यादव नेअस्पताल पहुंचकर घायलों से पूछताछ की।  
विज्ञापन

फेफना थाना क्षेत्र के दरामपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार की शाम जीप और बाइक की टक्कर हो गई, जिससे जीप असंतुलित हो पोल में जा टकराई। इससे बाइक सवार गड़वार थाना क्षेत्र के कोटवा शाहपुर निवासी राजू वर्मा (25) और अमित वर्मा (22) आैर जीप में सवार रसड़ा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी दयाशंकर (58), उनकी पत्नी सूर्यमुखी (50)  और प्रधानपुर निवासी झगरू (45) घायल हो गया।
हादसा उस समय हुआ जब जीप जिला मुख्यालय से रसड़ा जा रही थी। दरामपुर पेट्रोल पंप के पास बाइक लहराने लगी। जिसे बचाने में जीप असंतुलित हो गई। बाइक वहीं पलट गई और जीप हाईटेंशन पोल को तोड़ते हुए गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें