फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बलिया में जेई का मिला मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आलम राय के टोला में सीजन का पहला जापानी इंसेफलाइटिस (जेई) का मरीज मिला। सूचना पर सर्विलांस अधिकारी डाॅ. अभिषेक मिश्रा, सीएचसी कोटवा प्रभारी डाॅ. आरबी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम ने पूरे ग्राम पंचायत का सर्वे कर परिवार व लक्षण वाले 20 लोगों के खून के नमूने लिए। इसकी रिपोर्ट बृहस्पतिवार को मिलेगी।
विज्ञापन

डा. अभिषेक मिश्रा ने परिजनों से मरीज की केस हिस्ट्री जानी। छूटे बच्चों को एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं ने टीका लगाया। संचारी टीम ने गांव में शिविर लगाकर मरीज के घर के आसपास के 50 घरों में कीटनाशक का छिड़काव कराया। सफाईकर्मी पूरे टोले की साफ-सफाई में जुटे रहे। पशु विभाग के समन्वय स्थापित कर सूकर के रहने वाले स्थानों की साफ-सफाई व टीकाकरण करवाने के लिए निर्देश दिए।
गोपालपुर ग्रामपंचायत के आलम राय के टोला निवासी विशाल सिंह (24) दिल्ली से 28 अप्रैल को गांव आए थे। घर में पांच मई को मुंडन संस्कार था। 10 मई को विशाल के शरीर में अचानक लाल चकत्ते, खुजली के साथ ही बुखार हो गया। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र दिखलाने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां राहत न मिलने पर परिजन बेहतर उपचार के लिए लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय लेकर चले गए। तीन जुलाई को विनोद की जांच रिपोर्ट में जापानी इंसेफलाइटिस (जेई ) पाया गया। डाॅ. अभिषेक मिश्रा ने बताया कि यह सूकरों व गंदगी के कारण यह बीमारी होती है। पिछले वर्ष बांसडीह में एक मरीज मिला था, इस सीजन का पहला मरीज है। एक से 15 वर्ष आयु तक बच्चों का टीका नौ-नौ माह पर लगता है। इस तरह के रोगों की रोकथाम के लिए जिले में अभियान चल रहा है। डाॅ. आरबी सिंह ने बताया कि टेक्नीशियन उपेंद्र प्रसाद, विशाल कश्यप, एएनएम कविता निगम, आरती देवी, सीमा वर्मा, संचारी रोग राकेश कुमार, चीफ फार्मासिस्ट अजय सिंह मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें