जिला पंचायत राज अधिकारी ने तीन सहायक विकास अधिकारी पंचायत और 16 ग्राम पंचायत अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इसमें कई एक ही ब्लॉक में लंबे समय से जमे थे। डीपीआरओ ने रसड़ा ब्लॉक के एडीओ पंचायत ज्ञान प्रकाश पांडेय को चिलकहर, चिलकहर के एडीओ पंचायत चौथी राम को रसड़ा व जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से संबद्ध एडीओ पंचायत दिग्विजय नाथ तिवारी को गड़वार ब्लॉक में स्थानांतरित किया है। इसके अलावा उन्होंने दुबहर के ग्राम पंचायत अधिकारी राम अवध राम को सीयर, गड़वार के ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार सिंह को नगरा, गड़वार के ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा सिंह को नगरा, सीयर के ग्राम पंचायत अधिकारी संजय कुमार को चिलकहर ब्लॉक में स्थानांतरित किया है। इसी तरह नगरा के ग्राम पंचायत अधिकारी अशरफ अली को चिलकहर, बेरूरआबारी के ग्राम पंचायत अधिकारी भरत सिंह को बेलहरी, नगरा के ग्राम पंचायत अधिकारी ब्रह्मदेव पाल को पंदह, मुरली छपरा के ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद कुमार मौर्य को बैरिया ब्लॉक में भेजा है। रसड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी विवेक कुमार पांडेय को मनियर, रेवती के ग्राम पंचायत अधिकारी दयाशंकर यादव को बांसडीह, सोहांव के ग्राम पंचायत अधिकारी आलोक प्रसाद गुप्ता को चिलकहर, बांसडीह के ग्राम पंचायत अधिकारी उमेश कुमार सिंह को रेवती, नगरा के ग्राम पंचायत अधिकारी जावेद आलम को रसड़ा, चिलकहर के ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील कुमार सिंह को बांसडीह, सोहांव के ग्राम पंचायत अधिकारी शशिभूषण ठाकुर को बांसडीह व नगरा के ग्राम पंचायत अधिकारी चंदन कुमार गुप्ता को सोहांव ब्लॉक में स्थानांतरित किया है। इस बाबत डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने बताया कि शासन की स्थानांतरण नीति के तहत प्रशासनिक तौर पर एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है।