फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जेडी ने तलब की संबद्ध शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ मंडल योगेंद्र कुमार सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह को पत्र जारी कर अनियमित रूप से संबद्ध शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची तलब की है। जेडी के पत्र से विभाग में हड़कंप मचा है। बीते 28 अक्तूबर को जारी पत्र में संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कहा कि विभिन्न विद्यालयों या अधीनस्थ कार्यालयों में मूल रूप में तैनात शिक्षकों एवं कार्मिकों को अनियमित रूप से मूल विद्यालय से इतर अन्य कार्यालय और विद्यालयों में संबद्ध किया गया है। कार्यालय से इतर संबद्ध किए जाने के कारण मूल विद्यालय और कार्यालय में अनावश्यक जन सामान्य को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जेडी ने प्रशासनिक और विद्यालय संचालन की आवश्यकता के कारण तैनात किए गए शिक्षकों को छोड़कर, अन्य समस्त शिक्षक और कर्मचारियों को जिन्हें जिला मुख्यालय, मंडल कार्यालय, विद्यालय और कार्यालयों में संबद्ध किया गया है, उन्हें तत्काल कार्यमुक्त करते हुए उसकी आख्या ई-मेल पर एक सप्ताह में उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए सूची तलब की है।
विज्ञापन

महानिदेश स्कूल शिक्षा के आदेश के अनुपालन पालन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी किया गया है और संबद्ध शिक्षकों ओर कर्मचारियों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन

योगेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें