फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयप्रभा सेतु मरम्मत का काम फिर हुआ शुरु

विज्ञापन
एनएच 31 बैरिया मांझी मार्ग पर स्थित जयप्रभा सेतु पर पुन: शुरू हुआ मरम्मत कार्य। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। उत्तर प्रदेश व बिहार को जोड़ने वाले सरयू नदी पर स्थित जयप्रभा सेतु के मरम्मत का कार्य जरूर शुरू हुआ लेकिन देश में लॉकडाउन लगने के कारण कार्य बाधित हो गया था। सरकार की ओर से लॉकडाउन में राहत देने के बाद सेतु मरम्मत का कार्य एकबार फिर शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बैरिया-मांझी मार्ग पर स्थित जयप्रभा सेतु सालों से जर्जर हो चुका था। जिसकी मरम्मत के लिए क्षेत्रीय युवाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रयास के बाद मरम्मत कार्य का शुभारंभ 14 फरवरी को भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने किया था। लेकिन लॉकडाउन लागू होने के कारण मरम्मत कार्य रुक गया था जो शुरू हो चुका है। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही मरम्मत का कार्य पूर्ण हो जाएगा और सेतु पर चलने वाले राहगीरों की समस्या दूर हो जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें