फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले निगेटिव फिर जवान की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के चौबे के दलकी निवासी व सीमा सुरक्षा बल के सिपाही विनोद कुमार प्रसाद पुत्र बुद्धिराम प्रसाद की मौत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में 9 जून को हो गई थी। जिसकी सूचना पाकर परिजन दिल्ली पहुंचे। जहां पता चला कि जवान की मौत कोरोना के कारण हुई है। जबकि पहली जांच में जवान की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के चौबे के दलकी निवासी विनोद कुमार प्रसाद पुत्र बुद्धिराम प्रसाद करीब 10 साल पहले बीएसएफ में भर्ती हुए थे। उनकी पोस्टिंग कश्मीर में थी और कुछ दिन पूर्व उनकी बटालियन दिल्ली आई थी। इस दौरान विनोद की तबियत खराब हो गई। जिन्हें दो दिन इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस दौरान जवार का कोरोना टेस्ट हुआ था। जिसमें उसकी रिपोर्ट निगेटिव आया था। इसेक बाद पुन: 05 जून को उसकी तबियत खराब हुई तो एम्स में भर्ती कराया गया, जहा उसका इलाज चल रहा था। इसके बाद पुन: जांच के लिये सैम्पल लिया गया था। बताया जा रहा है कि जवान की आठ जून को अचानक तबियत ज्यादा खराब हो गई। नौ जून को परिजनों को सूचना दी गई कि जवान की मौत हो चुकी है और यह जांच में कोरोना पॉजिटव मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें