फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कबड्डी में जनता इंटर कॉलेज नगरा का दबदबा

विज्ञापन
वीरलोरिक स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते जनता इंटर कालेज नगरा
विज्ञापन
नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता के चयन ट्रायल में जनता इंटर कॉलेज नगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जनपद के दो दर्जन से अधिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में जनता इंटर कॉलेज की छात्राओं का दबदबा रहा। विद्यालय की 10 बालिकाओं का चयन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 मंडलीय टीम के लिए किया गया।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में अंशिका और खुशबू, अंडर-17 में प्रीती चौहान, रिमा गुप्ता, सलोनी, निधि, साक्षी, रेशमी और अर्चना तथा अंडर-19 में अनामिका का चयन हुआ। वहीं, बालक वर्ग के अंडर-17 में विद्यालय के युवराज और सूरज ने भी मंडलीय टीम में जगह बनाई। इसके अलावा एथलेटिक्स और क्रिकेट की चयन प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बालिका वर्ग में मनीषा, प्रीती प्रजापति और रिद्धि तथा बालक वर्ग में सूर्य प्रकाश गिरी और प्रभात सिंह का मंडलीय टीम में प्रतिभाग के लिए चयन हुआ। कबड्डी की मंडलीय प्रतियोगिता तीन अक्तूबर को नरही में आयोजित होगी। खिलाड़ियों के चयन पर प्रधानाचार्य डॉ. उमेश चंद्र पांडेय, ओमप्रकाश राम, अतुल कुमार सिंह, रविकांत राजभर, अंजनी कुमार सिंह और विमल प्रताप सिंह समेत अन्य शिक्षकों ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए मंडलीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें