मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य सचिव ने परिवहन मंत्री के साथ 20 हजार किलोलीटर के ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन भी किया। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि भारत 2047 तक विकसित देशों में शामिल हो जाए, लेकिन मेरा विश्वास है कि देश इससे पहले ही विकसित देशों में शामिल हो जाएगा। देश का विकास होगा तो प्रदेश का विकास होगा, प्रदेश का विकास होगा तो जनपद और गांव का विकास होगा।
इस हॉस्पिटल की नींव जयप्रकाश नारायण ने रखी थी। 1980 में यह हॉस्पिटल बनकर तैयार हो गया। ये बहुत विविध रूप लेगा। क्षेत्रीय लोगों को लखनऊ और बनारस जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यहां हर रोगों का इलाज संभव होगा। कैंसर मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। यहां से आवश्यकता पड़ने पर उन्हें वाराणसी या लखनऊ भेजा जाएगा। इस मौके पर मधुबन विधायक राम विलास चौहान, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया समेत कई नेता और अधिकारी मौजूद रहे।