फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जननी सुरक्षा चेक से डेढ़ हजार लोग वंचित

Wed, 23 Sep 2015 10:41 PM IST
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जननी सुरक्षा योजना को लेकर महकमा कितना संजीदा है, यह बुधवार को सीडीओ के औचक निरीक्षण के बाद सामने आया। सीडीओ बुधवार को जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


पाया कि योजना के डेढ़ हजार लाभार्थियों को अब तक चेक नहीं दिया गया है। इस पर नाराज सीडीओ ने संबंधित लिपिक को फटकारते हुए सीएमएस डा. विमला सिंह को कड़ी चेतावनी दी। सचेत किया कि एक हफ्ते में सुधार नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी।

सीडीओ बालाजी बुधवार को करीब 02 अचानक जिला महिला अस्पताल पहुंचे। सभी प्रकार के अभिलेखों की गहनता से जांच की। जननी सुरक्षा योजना से संबंधित अभिलेखों का रखरखाव भी काफी खराब पाया। नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने लिपिक को कड़ी फटकार लगायी।
विज्ञापन


साथ ही सीएमएस को निर्देश दिया कि व्यवस्था ठीक की जाए। वार्डों में सफाई और प्रसूति की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा। इसके बाद बगल में ही निर्माणाधीन अस्पताल भवन को भी देखा। सीएमएस को निर्देश दिया कि कार्य पर नजर बनाए रखें। संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारी से कहा कि समय पर काम पूरा हो जाए और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें