फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध रोकने को लेकर दिखे सख्त

Wed, 23 Sep 2015 10:38 PM IST
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नवागत पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने बुधवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में सीओ और थानों के एसओ के साथ क्राइम मीटिंग की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पूरी तरह से अपने रौ में दिखे। एक-एक कर थानेदारों से थाना क्षेत्र में क्राइम के संबंध में जानकारी ली। साथ चेताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की खैर नहीं होगी।
विज्ञापन


एसपी अंसारी ने कहा कि जिले में सभी एसओ को मिलकर हर हाल में अपराध पर कंट्रोल करना होगा। यदि कोई एसओ इसमें लापरवाही बरतता है, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई तय है। यह भी चेताया कि कानून-व्यवस्था में थोड़ी भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने जिले में महिला उत्पीड़न से संबंधित अपराधों पर पुलिस को विशेष नजर रखने का निर्देश दिया।

ताकीद की कि कोई भी महिला यदि थाने में फरियाद लेकर आती है, तो उसको हर हाल में न्याय मिलना चाहिए। साथ ही निर्दोष व्यक्ति को पुलिस अनावश्यक रूप से प्रताड़ित न करें। पुलिस ऐसा कोई कार्य न करे, जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो।
विज्ञापन


निष्पक्ष ढंग से काम करने पर जनता का विश्वास पुलिस के प्रति बढ़ता है, जिसकी पुलिस को जरूरत होती है। जनता को विश्वास में लेकर ही अपराध पर नकेल कसी जा सकती है।

क्राइम मीटिंग में सीओ सिटी केसी सिंह, सीओ सदर बाबू लाल यादव, सीओ बांसडीह लच्छिराम यादव, सीओ बैरिया त्रयंबक दुबे, सीओ सिकंदरपुर सुरेशचंद्र रावत, रसड़ा सीओ रामकृष्ण मिश्र, शहर कोतवाल संदीप कुमार सिंह, कोतवाल बांसडीह वशिष्ट नारायण दुबे, एसओ नरहीं संत लाल यादव, एसओ फेफना श्यामजी यादव, एसओ गड़वार नीरज पाठक   आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें