फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे जाम में फंसा रहा रानीगंज बाजार, कई की छूटी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। रानीगंज बाजार बृहस्पतिवार को चार घंटे जाम में फंसा रहा। इससे लोगों के आने जाने में भारी परेशानी हुई। दर्जनों लोगों की ट्रेन छूट गई। इलाज के लिए अस्पताल जाने वाले लोग भी परेशान हुए।
विज्ञापन

बैरिया से सुरेमनपुर तक दो लेन की सड़क बनी हुई है, लेकिन रानीगंज बाजार में कुछ व्यवसायी पटरियों को पूरी तरह अतिक्रमित कर लिए हैं। अपना व्यवसाय सड़क तक फैला दिया है। ई-रिक्शा, ठेला, खोमचा वाले का कारण और फुटपाथ पर दुकान लगाने से सड़क अतिक्रमण की जद में है। बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग 12 बजे से दो बजे तक रानीगंज बाजार में भीषण जाम लगा रहा। जाम में बैरिया के एसएचओ राजीव कुमार मिश्र और कोरोना टीका लगाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों का भी वाहन फंसा रहा। पुलिसकर्मियों के भारी मशक्कत के बाद किसी तरह जाम हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें