लालगंज क्षेत्र के मुरारपट्टी गांव में महावीरी झंडा जुलूस निकालते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : BALLIA
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी गांव में परंपरा के अनुसार दीपावली के दिन महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया। बृहस्पतिवार को हनुमानजी की पूजा कर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ग्रामीणों की ओर से गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया।
दीपावली के पूर्व संध्या पर सुंदरकांड और भगवान नाम संकीर्तन किया गया। बृहस्पतिवार को परंपरा के अनुसार, मुरारपट्टी हनुमान मंदिर पर ग्रामीणों के भारी भीड़ के बीच पूजन कर जय बजरंग बली के जयघोष के साथ जुलूस निकाला गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। जुलूस पहले काली मंदिर पहुंचा। पूजा कर बीएसटी बंधा होते हुए सेमरिया ढाला पहुंचा। कुछ देर रुकने के बाद जुलूस मुरारपट्टी मठिया पर पहुंचा। वहां से पूजन अर्चन के बाद लालगंज बाजार और गांव की परिक्रमा के बाद हनुमान मंदिर पहुंचा। प्रसाद वितरण के बाद हनुमान जयंती का समापन हुआ। थानाध्यक्ष मनोज सिंह और चौकी प्रभारी लालगंज देवेंद्र दुबे सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।