फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पचपेड़वा छठ घाट पर गूंजा जय श्रीराम विहिप ने मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
नगर पंचायत नगरा के पचफेड़वा छठ घाट पर आयोजित विहिप के स्थापना दिवस पर उप​स्थित लोगों को संबो​​ध
विज्ञापन
इंदरपुर। विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह सोमवार को रसड़ा इकाई की ओर से ऐतिहासिक पचपेड़वा छठ घाट, नगरा में भव्य तरीके से मनाया गया।
विज्ञापन

सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में घाट परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। इस दौरान धर्म, संस्कृति और संगठन के संकल्प को दोहराते हुए हिंदू समाज को संगठित और जागरूक करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। समारोह की अध्यक्षता विहिप के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह चंदेल ने की। मुख्य अतिथि मंगलदेव चौबे और विशिष्ट अतिथि डॉ. विजय नारायण सिंह गोपाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मंगलदेव चौबे ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद महज एक संगठन नहीं, बल्कि हिंदू समाज के आत्मसम्मान, संस्कृति और सुरक्षा का संकल्प है। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अरविंद मिश्रा ने किया। आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व्यवस्था प्रमुख मुंशी यादव को मंच से सम्मानित किया गया। जिला उपाध्यक्ष सरोज देवी और मातृशक्ति की जिला संयोजिका मिर्जा सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।
इस अवसर पर भानु पांडेय, दीपक गुप्ता, ऋषि वर्मा, रामचंद्र माली, अरुण सिंह, पीएल पांडेय, विशाल गुप्ता, अजीत सिंह डिम्पू आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें