एनसीसी कार्यालय से धूम्रपान निषेध जागरुकता रैली निकालते एनसीसी कैडेट।
- फोटो : BALLIA
बलिया। नशीली दवाओं एवं मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं तस्करी के खिलाफ एनसीसी कैडेटों ने बुधवार को परिखर स्थित एनसीसी कार्यालय से जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान अपने हार्थों में स्लोगन लिखे तख्तियों के माध्यम से लोगों को जागरुक किया। साथ मद्यपान एवं नशीली दवाओं का सेवन न करने की अपील की।
जागरुकता रैली को 90 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग आफिसर कर्नल अशोक दहिया के दिशा निर्देशन में रवाना किया गया। इस दौरान एनसीसी के गर्ल्स एवं व्वायज कैडेटों ने तिखमपुर होते हुए विभिन्न स्थानों पर जाकर नशीली दवाओं के सेवन और तस्करी न करने के प्रति लोगों को आगाह किया। इस मौके पर कर्नल दहिया ने कहा कि नशीली दवाओं के सेवन से मानव शरीर को काफी नुकसान होने की संभावना बनी रहती है। कई बार तो इस नशे के आदी हो चुके लोगों की असमय मौत हो जाती है। ऐसे में हम सभी को मिलजुलकर इसके सेवन करने से बचाव के लिए संकल्प लेना होगा। इस जागरुकता रैली में 90 तथा 93 बटालियन एनसीसी के कैडेट शामिल हुए। जो नगर का भ्रमण करते हुए पालिटेक्निक में पहुंचे जहां गोष्ठी केे रुप में तब्दील हो गए। इस मौके पर सूबेदार देवबहादुर गुरुंग, सूबेदार रतन सिकंदर, के साथ समस्त पीआई स्टाफ एवं कैडेट मौजूद रहे।