फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: त्योहार का समय है, रात में सभी तिराहों, चौराहों पर चेकिंग रहे चुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह ने आगामी त्योहारों व जिले में शांति सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि त्योहार का समय है। रात में चौराहे व तिराहों पर चेकिंग कर अपराधियों के संचरण पर रोक लगाएं।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी ओमवीर सिंह व दोनों एएसपी व क्षेत्राधिकारी और सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के लिए सभी अधिकारियों व थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर, संवेदनशील गांवों तथा धार्मिक स्थलों पर अलग से पुलिस बल लगाने के लिए कहा।
प्रभारी डायल 112 को जिले की समस्त पीआरवी को मिलने वाली समस्त इवेंट पर शीघ्र अतिशीघ्र मौके पर पहुंच कर कार्रवाई के लिए कहा।
थानों पर लंबित विवेचनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से वार्ता की। विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के लिए निर्देश दिया। इस दौरान सभी थानों के प्रभारी से संबंधित थानों के बारे में जानकारी लेते हुए उनकी समस्याओं को भी जाना।
विज्ञापन

आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण करने के लिए कहा। विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के लिए विवेचकों को निर्देशित किया। अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए कहा। निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में तस्करी न होने पाए। इस मौके पर एएसपी उत्तरी अनिल कुमार झा, एएसपी दक्षिणी कृपा शंकर, सभी क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, शाखा प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष यादव तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें