फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गुरुग्राम में सड़क हादसे में इटही निवासी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकन्दरपुर। हरियाणा के गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत थाना क्षेत्र के ग्राम इटही निवासी 48 वर्षीय धीरेन्द्र यादव की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद सोमवार को शव गांव पहुंचा।
विज्ञापन

ग्राम इटही निवासी धीरेन्द्र यादव गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थे। बीते 26 दिसंबर को ड्यूटी समाप्त होने के बाद रात करीब 8:30 बजे वह साइकिल से अपने आवास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह डिवाइडर से जा टकराए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान अगले दिन सुबह उनकी मौत हो गई। धीरेन्द्र यादव, शिवजन्म यादव (सेवानिवृत्त सैनिक) के पुत्र थे। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके बड़े भाई विरेन्द्र यादव और छोटे भाई देवेन्द्र यादव हैं। मृतक अपने पीछे दो संतानों को छोड़ गए हैं, जिनमें 21 वर्षीय पुत्री और 19 वर्षीय पुत्र शामिल हैं। शव गांव पहुंचते ही शोकग्रस्त परिजनों को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें