भीमपुरा। रामकरण इंटर कॉलेज के मैदान में स्व.रामसागर सिंह स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन का क्वार्टर फाइनल मैच मालीपुर और घोसी के बीच खेला गया। इसमें घोसी की टीम ने मालीपुर को पांच विकट से हरा दिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सीयर ब्लाॅक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने किया। टॉस जीतकर मालीपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मालीपुर की टीम निर्धारित दस ओवर में 66 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में घोसी की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए सात ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। घोसी की टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज कर अगले मुकाबले के लिए जगह पक्की कर ली। मैच में अंपायर की भूमिका टनमन यादव व दिनेश चौहान ने निभाई, जबकि उद्घोषक बृजेश यादव वीरू स्कोरर शमीम रहे। इस दौरान असलम वारसी,सोनू सिंह, शैलेष सिंह, विपिन सिंह, रामचंद्र चौहान, मिथिलेश यादव, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।