फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बक्सर से भराैली तक पहुंचने में लगे तीन घंटे

विज्ञापन
खनन अ​धिकारियों के आने की सूचना पर भरौली गोलंबर पर लगा वाहनों का जाम। जागरुक पाठक
विज्ञापन
नरही। भरौली गोलंबर पर शनिवार की रात ऐसा जाम लगा कि बक्सर से आने वालों को 10 मिनट की जगह 3 घंटे से ज्यादा का समय लग गया। गाजीपुर मार्ग पर बढ़नपुरा तक करीब 18 किलोमीटर और बक्सर-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर 15 किलोमीटर तक 11 घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

खनन विभाग की बाहरी टीम के पहुंचते ही शनिवार की रात भरौली गोलंबर पर भीषण जाम लग गया। दिल्ली से बिहार जाने वाली बसों समेत छोटे-बड़े वाहन सड़कों पर रेंगते रहे। बक्सर रेलवे स्टेशन जाने वाले कई यात्रियों की ट्रेनें छूट गईं।
शनिवार की रात करीब 10 बजे ट्रक चालकों को खनन विभाग की बाहरी टीम के आने की भनक लगी तो उन्होंने अपने ट्रकों सड़कों के किनारे ही रोक दिया। देखते ही देखते भरौली गोलंबर पर जाम लगना शुरू हो गया। रविवार सुबह नाै बजे तक जाम रहा।
विज्ञापन

इसका असर गाजीपुर मार्ग पर बढ़नपुरा तक और बलिया मार्ग पर गोविंदपुर तक पहुंच गया। रविवार सुबह करीब नौ बजे जाम हटना शुरू हुआ, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।
भरौली गांव निवासी गुड्डू उपाध्याय ने बताया कि शनिवार रात 10 बजे से गोलंबर पर जाम लगना शुरू हुआ था। रविवार सुबह नौ बजे के बाद वाहन निकलने लगे। बक्सर के ज्योति चौक निवासी जीप चालक आलम ने बताया कि वह रात 12 बजे बक्सर रेलवे स्टेशन से चले थे, लेकिन भरौली गोलंबर पहुंचने में ही तीन घंटे लग गए।
बक्सर रेलवे स्टेशन जाने वाला मार्ग भी जाम की चपेट में रहा। भरौली गांव निवासी अंजनी कुमार राय ने बताया कि बक्सर गंगा पुल पर उत्पाद विभाग की ओर से वाहनों की सघन जांच भी जाम का प्रमुख कारण बनी। रविवार सुबह गोलंबर पर तीनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी थी। सड़क पर निकलना तक मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन

नरही के एसओ अनुपम जायसवाल ने बताया कि पुलिस टीम को लगाकर जाम खुलवाया गया। सुबह नाै बजे के बाद आवागमन बहाल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें