फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दवा काउंटर तक पहुंचने में लगे 3 घंटे, अल्ट्रासाउंड नहीं होने से 94 मरीज लौटे

विज्ञापन
जिला अस्पताल के पर्ची काउंटर पर लगी मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतार। संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में सोमवार को 1800 से ज्यादा मरीज पहुंचे। ऑफ लाइन पर्ची काउंटर पर लंबी लाइन रही। पर्ची काउंटर से दवा काउंटर तक पहुंचने में मरीजों को तीन से चार घंटे का समय लगा। भीड़ के कारण हर जगह मरीजों की लंबी लाइन रही। ओपीडी में देरी से हो हल्ला होता रहा। अल्ट्रासाउंड नहीं होने से 94 मरीज लौट गए।
विज्ञापन


रविवार की छुट्टी के बाद जिला अस्पताल में ओपीडी खुला तो भीड़ ने पिछले छह दिन का रिकाॅर्ड तोड़ दिया। ऑनलाइन पर्ची काउंटर पर करीब एक हजार मरीजों ने मोबाइल से कोड स्कैन कर पर्ची कटवाई। वहीं, 941 से ज्यादा मरीजों ने पुरानी पर्ची ली। फिजिशियन, बाल रोग के अलावा आर्थो की ओपीडी में सबसे ज्यादा भीड़ रही। फिजिशियन के नंबर चार ओपीडी में 432 से ज्यादा मरीज, बाल रोग के ओपीडी नंबर -3 में 284 मरीज, हड्डी रोग के ओपीडी में 327 मरीज, ईएनटी ओपीडी में 89 से ज्यादा मरीज पहुंचे।
सबसे ज्यादा जुकाम के अलावा, खांसी, अस्थमा, सीने में दर्द, उल्टी-दस्त, जोड़ों में दर्द के मरीज रहे। पर्ची काउंटर, ओपीडी, पैथाेलाॅजी व दवा काउंटर पर लंबी लाइन रही। कई मरीज भीड़ के कारण लौट गए। कई मरीज जानकारी के अभाव में चिकित्सकों की ओपीडी को खोजते नजर आए।
विज्ञापन



पैथॉलाेजी में जांच कराने पहुंचे 323 मरीज
पैथॉलाजी में अन्य दिन की अपेक्षा करीब 83 लोग ज्यादा पहुंचे। ठंड के कारण खून जांच कराने वालों की संख्या कम रही। इन दिनों 240 से आसपास मरीज खून की जांच कराने आते हैं। सोमवार को भीड़ बढ़ने से जांच कराने वाले 363 से ज्यादा लोग पहुंचे। दो बजे तक खून की सैंपलिंग की गई।

-
दो रेडियोलॉजिस्ट तैनात, दोनों अनुपस्थित रहे
अस्पताल में इन दिनों दो रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती है। सोमवार को दोनों चिकित्सक अनुपस्थित रहे। पेट दर्द सहित अन्य समस्या के करीब 94 से अधिक मरीज अल्ट्रासाउंड जांच कराने पहुंचे थे। रेडियोलॉजिस्ट नहीं रहने के कारण जांच न होने से मरीजों को निजी जांच केंद्र पर जांच करानी पड़ी।


सप्ताह का पहला दिन होने के कारण मरीजों की भीड़ ज्यादा रही। सभी ओपीडी में समय से चिकित्सक बैठ गए थे। ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों का इलाज, जांच व दवा का वितरण हुआ। ऑनलाइन पर्ची काउंटर पर दो कर्मचारी अतिरिक्त तैनात हैं। वह मरीजों को स्कैन कोड से पर्ची बनाने के बारे में बता रहे हैं। डॉ. एसके यादव, सीएमएस जिला अस्पताल बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें