फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क लगाना जरूरी, मत समझें मजबूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। वैश्विक महामारी कोरोना से अब शायद ही कोई अनजान हो। इस आपदा से बचाव के लिए लॉकडाउन, सफाई, मास्क लगाने व शारीरिक दूरी का पालन बहुत जरूरी है। शासन-प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत सावधानियां बरतने की न सिर्फ अपील की जा रही है, बल्कि सख्त निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं। इसे मजबूरी नहीं अत्यंत जरूरी समझने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि बाजार में भीड़ लग रही है। इस दौरान शारीरिक दूरी के नियमों की अनदेखी की जा रही है। कई बार लोग बिना मास्क पहने आस-पास बैठे गपशप करते देखे जा रहे हैं। इस तरह की लापरवाही करने वाले ये भूल रहे हैं कि कोरोना वायरस के लिए अभी उपरोक्त सावधानी ही एकमात्र विकल्प है। इस तरह की गलती न सिर्फ उनके बल्कि परिवार, समाज व देश के लिए बड़ी मुसीबत का कारण बन सकती है। यह आवश्यक नहीं कि हर एक एहतियात बरतने के लिए पुलिस और कानून ही आगे आए। एक सचेत नागरिक का भी कर्तव्य है कि जब राष्ट्र संकट से जूझ रहा हो तो वह अपने आचार और व्यवहार में परिवर्तन लाते हुए प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से समाज व देशहित में सहयोग करें।
-
मास्क पहनते वक्त इन बातों का रखें ख्याल
कोविड-19 सर्विलांस मैनेजमेंट टीम के सदस्य डॉ. सिद्धार्थ मणि दुबे ने बताया कि मास्क पहनने से पहले अपने हाथों को साबुन, पानी या ऐल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर से अच्छी तरह से साफ करें। नाक और मुंह को मास्क से अच्छी तरह से ढंक लें, ताकि मास्क और चेहरे के बीच कोई गैप न रहे। मास्क पहने हुए हैं तो उसे बार-बार गंदे हाथों से न छूएं। सिंगल यूज मास्क को दोबारा बिल्कुल इस्तेमाल न करें। मास्क को हटाते वक्त उसे सामने से बिल्कुल न छूएं और ऐसे डस्टबिन में डालें जिसमें ढक्कन लगा हो। इसके बाद एक बार फिर हाथों को साबुन पानी या सैनिटाइजर से अच्छी तरह से साफ कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें