फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तीन दिन तक इसी तरह ठंड पड़ने के आसार

विज्ञापन
गलन भरी ठंड के बीच नगर के ओवरब्रीज से होकर अपने गंतव्य को जाते बाइक सवार।संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिले में रविवार की सुबह से ही बदरी छाई रही। इस दौरान सर्द पछुआ हवा चलने के कारण आमजन परेशान रहे। लगातार तापमान गिरने के कारण ठंड से किसी प्रकार की राहत देखने को नहीं मिली। वहीं कामकाजी घर से निकले जरूर, लेकिन ठिठुरते रहे। इसका असर सड़क से रेल तक दिखा। रविवार को अधिकतम तापमान 15 और 11 पर तापमान पहुंच गया। बीते दिनों की अपेक्षा न्यूनतम तापमान .05 डिग्री नीचे पहुंच जाने से परेशानी बढ़ गई थी। तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

सुबह हल्का कोहरा छाए रहने के बाद दिनभर बादल छाए रहे। सूर्य के दर्शन नहीं होने से गलन और सर्द हवाओं से ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से सार्वजनिक स्थलों पर लोग परेशान दिखे। गांधी महाविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि अभी दो-तीन मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है लेकिन ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।
विज्ञापन




मौसम में इस तरह हो रहा उतार-चढ़ाव-

दिनांकअधिकतमन्यूनतम (डिग्री सेल्सियस में)

ऐसे बदलता रहा तापमान

दिनांकअधिकतमन्यूनतम (डिग्री सेल्सियस में)



28 दिसंबर14.5-11

29 दिसंबर-14.5-12.5

30 दिसंबर-16.5 12

31 दिसंबर18-9

01 जनवरी 18- 08

02 जनवरी 19-07.05

03 जनवरी1511.05
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें