दुबहर। थाना क्षेत्र के दियारे में किसान इन दिनों घोड़ा घोड़ियों से काफी परेशान है। रविवार को पीड़ित किसानों ने थाने पहुंचकर लावारिस घोड़ा, घोड़ियों से हो रहे नुकसान से राहत दिलवाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।
किसानों का कहना है कि लगभग 40 से 45 की संख्या में लावारिस घोड़ा, घोड़ियों खेतों में जाकर फसलों को बर्बाद कर दे रहे हैं। इन जानवरों से तंग होकर ग्राम धरनीपुर, छोटकादुबहर, चकिया, पांडेपुर, भड़सर, भोरा छपरा, जनाड़ी आदि गांवों के किसानों ने शुपालकों के खिलाफ तहरीर दी। किसानों ने आरोप लगाया कि है कुछ लोगों ने अपने जानवरों को छोड़ दिया है। जानवर हम लोगों के खेतों की फसलों को चटकर जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि पशुपालकों से कहने पर वे गाली, गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। थानाध्यक्ष दुबहर अजय पाल ने बताया कि पशुपालकों को थाने पर बुलाकर समझाया जाएगा। इसके बाद भी यदि नहीं मानते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर राजू सिंह, राकेश सिंह, वशिष्ठ सिंह, मोहन साहू, शिवदास राम, प्रेम भूषण आदि रहे। संवाद