फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कोहरे से सड़कों पर 10 मीटर तक दिखना भी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में शुक्रवार को गलन भरी ठंड व कोहरा से न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 18 डिग्री रहा। सुबह घने कोहरे के बीच एनएच-31 पर दृष्यता घटकर 10 मीटर रह गई। वाहनों की गति पर ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन

उधर, जिला महिला अस्पताल के बालरोग ओपीडी व प्रश्वोत्तर केंद्र की ओपीडी में 128 बच्चों को परिजना इलाज के लिए लेकर पहुंचे। इसमें 53 बच्चों में बुखार, जुकाम खांसी, उल्टी, दस्त, पेट दर्द की शिकायत रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सिद्धार्थ मणि दुबे ने बताया कि इस मौसम में नवजात शिशुओं एवं बच्चों का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है अन्यथा उन्हें निमोनिया और कोल्ड डायरिया होने की संभावना बढ़ जाती है। अस्पताल में निमोनिया और कोल्ड डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है। निमोनिया में शिशुओं को बुखार,खांसी सीने में जकड़न व सांस लेने में तकलीफ होना, सांस तेज गति से चलना व हांफना आदि प्रमुख लक्षण है। नवजात बच्चों में भी ज्यादा परेशानी हो रही है। इसके कारण अस्पताल का एसएनसीयू वार्ड फुल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें