फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय बंद मिलने पर भड़के

Tue, 19 Apr 2016 12:06 AM IST
बलिया, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
राशन कार्ड बनवाने को लेकर तीन-चार दिनों से तहसील का चक्कर काट रहे विभिन्न गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को तब फूट पड़ा
विज्ञापन
राशन कार्ड बनवाने को लेकर तीन-चार दिनों से तहसील का चक्कर काट रहे विभिन्न गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को तब फूट पड़ा, जब तहसील के तीसरे तल पर स्थित आपूर्ति निरीक्षक का कार्यालय बंद मिला। अधिकारी से जब संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल भी स्वीच ऑफ बता रहा था।
विज्ञापन



इस दौरान आवेदकों ने तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में प्रभारी एसडीएम और  नायब तहसीलदार मिथिलेश त्रिपाठी ने मंगलवार को फार्म जमा कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर आवेदक वापस अपने-अपने घर गए।तहसील प्रशासन ने निर्देश जारी किया है कि जिन लोगों का नाम राशन कार्ड सूची में नहीं है वे फार्म भरकर सीधे तहसील में आकर जमा करें। निर्देश के क्रम में कोटवारी, बालिपुर, औंदी, सिकरिया खुर्द, नरला, चंद्रवार, नरनी, अठिलापुरा गांवों के आवेदक आज एक सप्ताह से तहसील का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन रोज उनके साथ कोई न कोई दिक्कत आ जा रही है।


कभी आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय में ताला लटका रहा है। कभी कार्यालय खुल रहा है, तो आपूर्ति निरीक्षक गायब रह रहे हैं। बिना कार्य हुए लोगों को हर रोज वापस होना पड़ रहा आवेदक सोमवार को भी इसी उम्मीद से आए थे कि शायद उनका फार्म आज जमा हो जाएगा। लेकिन सोमवार को भी कार्यालय बंद मिला। जिससे उन सबका गुस्सा फूट पड़ा और वे तहसील परिसर में नारेबाजी करने लगे। कोटवारी के डा. जितेंद्र पासवान, बालिपुर के राजीव प्रजापति, दिलीप कुमार शर्मा, सिकरिया खुर्द के आए उमेशचंद्र, नरला के जमुनी यादव, चंद्रवार से आए गीता चौहान, नरनी से आए पानमती आदि का कहना है कि वे लोग फार्म जमा करने के लिए एक सप्ताह से तहसील का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन हर रोज उन्हें आपूर्ति निरीक्षक का कार्यालय बंद मिल रहा है। ऐसे में आवेदकों को आर्थिक क्षति के साथ ही समय की भी बरबादी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें