फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल शॉप पर छापेमारी, मिली अनियमितताएं, 15 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को राजस्व व आबकारी विभाग विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित मॉडल शॉप पर छापेमारी की। जांच में कई तरह की अनियमितताएं पाए जाने पर मॉडल शॉप संचालक पर 15 हजार रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने जिले में अन्य राज्यों से अवैध शराब की आपूर्ति, कच्ची शराब का अवैध आसवन व आबकारी दुकानों शराब व बीयर की निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर बिक्री रोकने के लिए कार्रवाई का निर्देश जारी किया है। डीएम ने राजस्व, आबकारी व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को विशेष अभियान चलाकर 20 सितंबर तक सभी शराब व बीयर दुकानों की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। इसी क्रम में गुरुवार को सदर तहसीलदार गुलाब चंद्रा, आबकारी निरीक्षक नंद लाल चौरसिया व शहर कोतवाल विपिन सिंह के अलावा कई चौकियों के पुलिसकर्मी शहर के मॉडल शॉप पहुंच छापेमारी की। जांच में स्टॉक रजिस्टर में व्यापक अनियमितताएं मिली। साथ ही स्टॉक रजिस्टर को अनुज्ञापी द्वारा आबकारी अधिकारी से सत्यापित भी नही कराया गया था। जांच में टीम ने पाया कि कोविड19 के गाइड लाइन का भी अनुपालन नही कराया जा रहा था। यही नही सितंबर माह का स्टॉक, रजिस्टर में दर्ज ही नहीं किया गया था। इन अनियमितताओं पर तहसीलदार सदर ने मॉडल शॉप पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। टीम रने हिदायत दी है कि भविष्य में ऐसी गलती दुबारा न हो और स्टॉक रजिस्टर अधिकारियों द्वारा हर माह का सत्यापित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें