ि चीनी मिल के डाक बंगले के प्रांगण में जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस की अध्यक्षता में शनिवार को चीनी मिल सामान्य निकाय के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें शासन में भेजे जाने वाले प्रस्ताव के संबंध में सदस्यों से राय ली गयी।बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि इसमें आप सभी सदस्यों की राय महत्वपूर्ण है, ताकि इसको शीघ्र शासन को भेजी जा सकें। कहा कि चीनी मिल घाटे में चलने के कारण 2013-14 से बंद है।
वर्तमान परिवेश में चीनी मिल को एकल रूप के बजाय इंटीग्रेटेड शुगर कॉम्प्लेक्स में तब्दील किया जा रहा है। जिससे चीनी मिल को आसवानी, कोजेन प्लांट आदि के रूप में चलाना लाभप्रद होगा। इसमें 400 करोड़ की पूंजी निवेश की आवश्यकता होगी। इसके लिए निवेशक आगे आएं। इस मौके पर प्रभारी जीएम केएम सिंह, सहकारी बैंक के चेयरमैन चंद्रशेखर सिंह, डा. राकेश सिंह आेंकार, पुरुषोत्तम यादव, बंधु गोंड, रविंद्र यादव, लल्लन यादव, ओमप्रकाश सिंह, बृजेश सिंह, जहीर अंसारी, विजय शंकर यादव, टुनटुन सिंह आदि मौजूद रहे।