फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार निजी स्कूलों के राजस्व अभिलेखों की शुरु हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में सीबीएसई बोर्ड के संचालित चार निजी स्कूलों के राजस्व अभिलेखों की जांच राजस्व विभाग के अधिकारियों ने शुरु कर दी है। अनापत्ति प्रमाण व संबद्धता को लेकर सीबीएसई मुख्यालय के निर्देश पर कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जिले के चार निजी स्कूलों डॉ. आईडी वर्मा पब्लिक स्कूल, श्रीराम विद्यापीठ शंकरपुर बांसडीह रोड, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल व राधिका इंटरनेशनल स्कूल भरौली का संचालन किया जा रहा है। सीबीएसई बोर्ड की ओर से इन स्कूलों के राजस्व अभिलेखों का भौतिक सत्यापन संबंधित तहसीलों से मांगा गया है। इसको लेकर बुधवार को सदर तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने इन निजी स्कूलों के राजस्व अभिलेख व स्कूलों पर जाकर भौतिक सत्यापन शुरु किया। बताया कि इन स्कूलों केे अनापत्ति प्रमाण पत्र व संबद्धता के लिए नई दिल्ली की ओर से सत्यापन रिपोर्ट मांगी गई है। इन सभी स्कूलों के राजस्व अभिलेखों की जांच की जा रही है और भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें