फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत की जांच करने पहुंचीं अपर परियोजना निदेशक

Mon, 11 Jan 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उमरगंज के महबूब मंजिल स्थित डीपीओ कार्यालय से हाटकुक्ड के बजट के आवंटन में गड़बड़ी सहित अन्य कई मामलों की शिकायत जनपद की आंगनबाड़ी संगठन की संरक्षक देवेंद्र यादव ने शासन सहित उच्चाधिकारियेां से की थी।
विज्ञापन


 इस मामले की जांच के लिए सोमवार बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश लखनऊ के अपर परियोजना निदेशक अरूति यादव पहुंचीं, वहां उन्होंने कार्यालय में शिकायत करने वालों आंगनबाडि़यों और संबंधित लोगों से पूछताछ की।


शासन गरीब तबके के बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र को हाटकुक्ड के लिए लाखों रुपया जिले को भेजता है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी हर माह आंगनबाड़ी केंद्रों को हाटकुक्ड मके लिए आंगबाडियों की संस्तुति पर धन मुहैया करता है, लेकिन विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से गड़बड़ी की शिकायत मिलती रहती है।
विज्ञापन


इसी तरह की शिकायत आंगनबाडी कर्मचारी संगठन के जिला संरक्षक देवेंद्र नाथ यादव ने उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त से की थी।

 मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन के निर्देश पर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश लखनऊ के अपर परियोजना निदेशक अरूति यादव और लेखाकार विनोद कुमार सोमवार को जिला मुख्यालय के उमरगंज स्थित डीपीओ कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने बंद कमरे में आगनबाडिय़ों एवं विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों से शिकायत के संबंध में बारी-बारी से पूछताछ की।
विज्ञापन


 परियोजना अपर निदेशक के डीपीओ कार्यालय में पहुंचने से कार्यालय के कर्मचारियों एवं अधिकारियों में हड़कंप की स्थित रही।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें