फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह की प्रेस वार्ता

Mon, 11 Jan 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
 मैं अर्जुन हूं, मुझे अक्सर घेरने की कोशिश होती रहती है। शकुनी ने भी अर्जुन को घेरने के लिए लाक्षागृह का निर्माण किया था, लेकिन अर्जुन बच गए।
विज्ञापन


इसी तरह मुझे भी घेरने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है, जिसमें से अर्जुन की तरह बाहर निकलूंगा। यह बातें सोमवार को नगर स्थित पीडब्ल्यूडी के डाकबंगले में भाजपा के पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।


उन्होंने कहा कि फूलपुर के सांसद एवं चुनाव अधिकारी केशव प्रसाद मौर्या के साथ  मारपीट की घटना में मीडिया के माध्यम से नोटिस जारी होने की सूचना जरूर  मिली है।
विज्ञापन


लेकिन अब तक मेरे तक कोई नोटिस नहीं पहुंचा है। यदि नोटिस पहुंचता है, तो उसका बिंदुवार जवाब दूंगा। घटना वाले दिन मैं महाराष्ट्र के शिरडी में था।

ऐसे में मेरे खिलाफ पार्टी द्वारा नोटिस जारी करने की बात समझ से परे है। कहा कि 1977 से राजनीति कर रहा हूं, तब से अब तक विद्यार्थी परिषद, आरएसएस और भाजपा से जुड़कर जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता  हूं।
विज्ञापन



जबकि कभी जनता के बीच नहीं रहने वाले कुछ नेता साजिश रचकर जिले की राजनीति में अपने को मजबूत दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा के बलिया विस क्षेत्र का राजनीति करने का उद्देश्य यहां से लूट-खसोट और अपराधियों को  प्रश्रय देने की राजनीति करने वालों को मात देना है।

 इस मौके पर फूलन सेना  के वीरेंद्र तुरहा, सुरेंद्र गुप्ता, तारकेश्वर, विजय सिंह, ओमकार सिंह, अमृत ओझा, प्रतीक आदि रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें