फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का अंबार, 14 का ही निस्तारण

Tue, 16 Jun 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य तहसील दिवस मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में बांसडीह तहसील प्रांगण में आयोजित किया गया। इसमें कुल 186 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इसमें से 14 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। तहसील पर अधिक मामले जमीन विवाद, मारपीट और राशन वितरण में धांधली से  संबंधित आए।
विज्ञापन


मुख्य तहसील दिवस पर रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी परशुराम यादव ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि गांव में स्थित सरकारी ट्यूबवेल लगभग पांच वर्षों से बंद है। इस पर जिलाधिकारी ने विभाग के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि तीन दिन के अंदर ट्यूबवेल शुरू कराकर रिपोर्ट प्रेषित करें।

छात्रनेता राणा कुणाल ने गलत विद्युत रोस्टर का विरोध करते हुए दो शिफ्टों में विद्युत आपूर्ति की मांग की। कस्बा निवासी श्रीकृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने कोतवाली से बाजार तक जाने वाली सड़क पर दोनों तरफ अतिक्रमण को हटाने की मांग की। साथ ही कसबा निवासी गोलू गुप्ता ने अंबेडकर तिराहा से लेकर सत्येंद्र गुप्ता के घर तक नाली निर्माण  कराने की मांग की।
विज्ञापन


बड़सरी निवासी बृजानंद तिवारी ने सुरहा पंप कैनाल तक संचालित नहर की साफ-सफाई और नहरों में पानी छोड़ने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नहरों की सफाई के साथ ही पानी छोड़ने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया।

कैथई निवासी रामजी सिंह ने बीपीएल कार्ड धारक होने बाद भी कोटेदार द्वारा राशन न देने की शिकायत की। बताया कि इस बारे में पूछे जाने पर कोटेदार झगड़ा करते हैं। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल जिलापूर्ति अधिकारी रामेंद्र यादव को निर्देशित किया कि जो भी मामला राशन से संबंधित है, उसका तत्काल जांच कर निस्तारण किया जाए। इस मौके पर एसपी राजूबाबू सिंह, एसडीएम अनुज कुमार सिंह, सीडीओ केबालाजी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें