बलिया। विश्व योग और संगीत दिवस पर सोमवार विभिन्न संगठनों और संस्थाओं की ओर से अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने योगाभ्यास कर लोगों को निरोग रहने का संदेश दिया। वहीं संगीत की मधुर तान भी छेड़ी गई। कोविड-19 को लेकर ज्यादातर लोगों ने घरों और छतों पर योगाभ्यास किया।
नेहरू युवा केंद्र की ओर से सभी विकास खंडों के 150 गांवों में योगाभ्यास कराया गया। केन्द्र से संबद्ध युवक-युवती मंडलों ने आस पड़ोस के परिवारों के साथ योगाभ्यास किया। गड़वार स्थित वृद्धाश्रम में योग शिक्षक संजय वर्मा और प्रबंधक घनश्याम सिंह के सहयोग से योगाभ्यास सत्र लगाया गया। 50 लोगों को योगाभ्यास कराकर योग को जीवनशैली में अपनाने के लिए प्रेरित किया। जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अति प्राचीनतम विधा है। नवीन सिंह, शलभ उपाध्याय, विनोद चौरसिया आदि रहे।
वहीं मिढ्ढी स्थिति संगीत प्रशिक्षण केंद्र पर संक्षिप्त कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ साहित्यकार डॉ. नवचंद्र तिवारी ने किया। स्वागत गीत हरिप्रिया तिवारी, किशन यादव, पंकज व अंशिका ने प्रस्तुत किया। इसके बाद राग भैरव में जागो मोहन प्यारे आनंद वर्मा व गुलशन प्रजापति ने प्रस्तुत की। सचिव अरविंद कुमार उपाध्याय, संगीत प्रशिक्षिका जया उपाध्याय कन्हैया, अभिषेक, संग्राम, दीपक, प्रतीक, श्याम, सुशील, जीत, अंकुश आदि रहे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नागाजी मठ सरस्वती शिशु मंदिर भृगु आश्रम पर योग एवं व्यख्यान का आयोजन किया गया। संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार की पुण्यतिथि होने के कारण उनके चित्र के सामने सह नगर संघचालक परमेश्वरनश्री, जिला प्रचारक सत्येंद्र व जिला कार्यवाह हरनाम द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख सत्यव्रत व योगाचार्य चन्द्रशेखर के निर्देशन में बन्धुओं ने योग व्यायाम किया। मणिराम मिश्र, डॉ सन्तोष तिवारी, सत्यव्रत सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य बजरंग प्रताप, जिला प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन, रवि सोनी, चन्दन, श्रेयांश, बाल्मीकि आदि रहे।
योग दिवस पर युवाओं और बच्चों में दिखा जोश
बलिया। सनबीम स्कूल अगरसंडा के परिसर में योग शिविर लगा। शिक्षकों-कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। क्रीडा अध्यापक पंकज सिंह ने सबको योगाभ्यास कराया। निदेशक डॉ. कुंवर अरुण कुमार सिंह, प्रधानाचार्या सीमा, नीतू पांडेय, शेरॉन जलान, मोनिका दुबे, प्रीति गुप्ता, रत्ना सिंह थीं। टीडी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार श्रीवास्तव, डॉ. साहेब दुबे, डॉ. विवेक कुमार सिंह, डॉ ओमप्रकाश सिंह, डॉ आरपी राघव, डॉ निशा व डॉ अनिल कुमार आदि रहे। 90 यूपी बीएन एनसीसी बलिया के कमान अधिकारी के निर्देशन में एनसीसी संचालित 15 कॉलेज के सभी एनओ और कैडेटों ने कालेज के आसपास और अपने अपने घर के सदस्यों के साथ अपने घर के छत पर योग दिवस मनाया। सिकंदरपुर के श्री स्वामीनाथ सिंह सुरेंद्र महाविद्यालय के परिसर में वर्तमान जीवन शैली में भारतीय योग की प्रासंगिकता%विषयक विचारगोष्ठी व योगाभ्यास हुआ। डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने कहा कि हजारों वर्षों से योग व आयुर्वेद था, आज भी है और कल इसको संसार का जन-जन अपनायेगा। दया छपरा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबेछपरा में वेब संगोष्ठी हुई। डॉ गणेश कुमार पाठक, डॉ शिवेश राय, डॉ शैलेन्द्र कुमार राय, प्राचार्य डॉ गौरी शंकर द्विवेदी, डॉ राजू सिंह, डॉ ऋषि विवेक धर, गोपाल पांडेय, अजीत यादव आदि रहे। बेल्थरारोड के विवेकानन्द पीजी कॉलेज सेमरी के प्रांगण में योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। टीएन मिश्रा ने कहा कि योग किसी भी रोग के निदान के लिए कारगर प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति है। हेमंत कुमार मिश्र, प्रेम मिश्र, बिट्टू मिश्र,आनन्द कुमार, उमेश, मनोज, सचिन आदि मौजूद रहे। श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादर आश्रम, सिकंदरपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सदस्यों ने विभिन्न योग किए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार सिंह एवं सुधीर कुमार, प्रभात कुमार, आनन्द गुप्ता, शशि गौतम, पुनीत यादव सहित अनेक स्वयंसेवकों ने अपने-अपने घरों पर शीर्षासन, अर्ध मयूरासन, वृक्षासन, भुजंगासन, उष्ट्रासन, अनुलोम-विलोम में भाग लिया।