फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बैरिया में बनेगा अंतरप्रांतीय बस टर्मिनल, कैबिनेट से मिली हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के बैरिया में अंतरप्रांतीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) का सपना अब जल्द पूरा होगा। कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद अब इसकी रूपरेखा तैयार होने लगी है। प्रदेश सरकार ने परियोजना के लिए भूमि उपलब्ध कराने की सहमति दे दी है। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री व नगर विधायक दयाशंकर सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया है। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि परिवहन विभाग को इस परियोजना के लिए जिले के बैरिया में निशुल्क भूमि उपलब्ध कराई जाएगी, जिसका चयन हो गया है।
विज्ञापन

बैरिया में आईएसबीटी बनने से बलिया से बिहार, बंगाल, झारखंड व नेपाल समेत अन्य राज्यों के लिए बसों का संचालन आसान हो जाएगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि बलिया समेत आसपास के जिलों के हजारों लोग प्रतिदिन बिहार, बंगाल, झारखंड व नेपाल तक की यात्रा करते हैं। आईएसबीटी से यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था मिलेगी। इसके साथ ही, इस बस टर्मिनल से क्षेत्र में पर्यटन के साथ ही कई रोजगार के अवसर भी प्रदान होगी। कहा कि आईएसबीटी के निर्माण से बलिया को अन्य राज्यों के साथ बेहतर यातायात संपर्क होगा। जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
5.0640 हेक्टेयर भूमि का पहले ही हो चुका है भौतिक सत्यापन
बैरिया। अंतर प्रांतीय बस अड्डे की पहल एक साल पहले हुई थी। परिवहन निगम के एआरएम अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने 21 दिसंबर 2023 को बैरिया तहसील के चांददीयर मौजा अंतर्गत कुल 14.7430 हेक्टेयर में से एनएच 31 के किनारे 05. 0640 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर सत्यापन व निरीक्षण कर आईएसबीटी बनाने की स्वीकृति प्रदान कर की गई थी। भूमि अधिग्रहण के लिए पत्रावली कमिश्नरेट भेजी गई लेकिन कमिश्नरेट से पत्रावली वापस आने के बाद जिलाधिकारी कार्यालय से भूमि का अधिग्रहण के लिए पत्रावली उत्तर प्रदेश शासन को भेजी गई। भूमि को अंतरप्रांतीय बस अड्डा के लिए उपयुक्त बताया था। जिलाधिकारी से भूमि चयन के लिए 18 अक्टूबर को प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश परिवहन ने पत्र भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें