फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मां, बेटी-बहन का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान’

विज्ञापन
विज्ञापन
सागरपाली। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के पैतृक गांव थम्हनपुरा पुल पर मंगलवार को क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने उनका पुतला फूंका। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री मंत्री उपेंद्र तिवारी की मां, बहन, बेटी को गाली देने का विरोध जताया।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने कहा कि पूर्व जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के पदाधिकारियों के शह पर उनके ही कार्यकर्ताओं द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष के परिणाम आने के बाद स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी के परिजनों को गाली देकर बागी धरती को कलंकित किया है। रविंद्र राय एवं युवा नेता सलिल गिरी ने कहा कि बहन-बेटी का अपमान, अब नहीं सहेगा हिंदुस्तान। इस मौके पर अदालत सिंह, रविंद्र राय, सूरज मिश्रा, डेंजर सिंह, राजकुमार राय, प्रदीप पांडेय, चिंटू पांडेय, शिवजी यादव, संजीव यादव, उपेंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंजनी कुमार सिंह, संदीप पासवान, ठाकुर पांडेय, शुभम सिंह, संदीप राय, अमित कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें