फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 150 घरों में पानी भरने की सूचना नहीं देने पर लेखपाल को निलंबित करने का निर्देश

विज्ञापन
नरही क्षेत्र के शाहपुर बभनौली गांव में मकान में घुसा बाढ़ का पानी ।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बलिया। तहसील बैरिया क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह लेखपालों की लापरवाही पर काफी नाराज दिखे। निरीक्षण के दौरान शिवपुरी लगन टोला में 150 घरों में पानी भरने की सूचना लेखपाल मुकेश कुमार की ओर से कंट्रोल रूम में नहीं देने पर फटकार लगाई। एसडीम बैरिया आलोक कुमार को निर्देश दिए कि तत्काल निलंबित किया जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सभी लेखपाल व कानून को निर्देश दिए कि बाढ़ पीड़ितों को कंट्रोल रूम नंबर अवश्य बताएं।
विज्ञापन

वहीं, रामपुर कोरडा में बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि इस गांव में 600 घर है, जिसमें 300 घरों में पानी आ गया है। पीड़ितों को भोजन नहीं मिल रहा है। उस पर नाराजगी जताते हुए वहां के लेखपाल व सचिव के लापरवाही पर भी फटकार लगाई। साथ ही कार्यवाही करने की चेतावनी दी। एसडीएम को निर्देश दिया कि लेखपाल के साथ एक और कर्मचारी तैनात कर गांव का सर्वे कराकर लंच पैकेट एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। ग्राम प्रधान को खाना बनाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहां। बताया कि इसका भुगतान किया जाएगा। डीएम ने विकास खंड मुरली छपरा के शिवपुर लगन टोला, दलकी नंबर-1, हृदयपुर एवं शिवपुर कपूरी दीयर एवं टेगारही में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। इस मौके पर सीडीओ ओजस्वी राज समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें