फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पांच साल से ज्यादा पुराने राजस्व वादों को निस्तारित करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्याें की समीक्षा बैठक बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई। सभी उप जिलाधिकारियों को राजस्वों के निस्तारण विशेष कर पांच वर्ष से अधिक पुराने राजस्व वादों को अभियान चलाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम एमपी सिंह ने परिवहन निगम, परिवहन, नगर-निकाय एवं वाणिज्यकर आदि विभागों में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली के लिए कहा।
उन्होंने बैठक में अधिशासी अभियंता,विद्युत एवं एआरएम. रोडवेज के अनुपस्थित रहने पर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित किया जाय तथा फीडबैक पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी से कहा कि प्रस्ताव कराकर राशन की रिक्त दुकानों की शीघ्र नियुक्ति कर दी जाए।
विज्ञापन

आरआरके से कहा कि समय पर आवेदकों को नकल दी जाए तथा अभिलेखागार में अभिलेखों को व्यवस्थित तरीके से रखा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें