फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह की महिलाओं को विद्युत उपकेंद्र पर बतौर परीक्षण रखने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बिजली की वसूल के लिए अब उपकेंद्रों पर स्वयं सहायता समूह की दो सदस्यों की तैनाती की जाएगी। यह योजना परीक्षण के तौर पर शुरू की जा रही है। बिल वसूली कार्य के लिए समूह की 256 सदस्य पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के लिए बिल वसूली एक बड़ी समस्या बनी हुई है। तमाम प्रयास के बावजूद अधिकांश उपभोक्ता समय से बिलों का भुगतान नहीं करते हैं। समय से बिल न मिलना, भुगतान काउंटर पर भीड़ आदि के चलते तमाम उपभोक्ता बिलों का भुगतान नहीं कर पाते हैं। इसको देखते हुए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने बिलों की वसूली का जिम्मा स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को सौंपने का फैसला किया था। इसके तहत बिल भुगतान के लिए समूह की 256 सदस्यों का पंजीकरण कराया गया, जिसमें से 30 ही सक्रिय हैं। बृहस्पतिवार को जिले में आए निगम के प्रबंध निदेशक विद्या भूषण ने अधिकारियों से स्वयं समूह की दो सदस्यों को उपकेंद्र पर तैनात करने को कहा ताकि उनके प्रति उपभोक्ताओं में विश्वास पैदा हो। समूह की सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र में उनको कोई पहचानता नहीं और उनके पास विभाग का कोई पहचानपत्र नहीं है, ऐसे में बिलों की वसूली संभव नहीं हो पा रही है। प्रबंधक निदेशक ने स्वत: रोजगार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त व अधीक्षण अभियंता विद्युत को संयुक्त हस्ताक्षर से पहचान पत्र जारी करने को कहा. प्रबंध निदेशक ने डीपीआरओ को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों, आंगनबाड़ी, पेयजल योजनाओं के बकाए की वसूली करने को कहा। अधीक्षण अभियंता एके जैन ने बताया कि बकाया वसूली के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें