नगर प्रेरक संघ के बैनर तले करीब दो दर्जन साक्षरता प्रेरकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपे गए ज्ञापन में मांग किया कि उनका मानदेय तत्काल दिलाया जाए।
अंजू तिवारी ने कहा कि नगर के प्रेरकों को करीब एक वर्ष से मानदेय नहीं मिला है। जबकि मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा 2009 में तैनात किया गया था।
उनके माध्यम से लोगों को साक्षर करने की योजना संचालित की जाती रही। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।
इस मौके पर गीता गोयल, बैजंती, माला, मीना, अंजनी श्रीवास्तव, माधुरी श्रीवास्तव, किरण श्रीवास्तव, रीता भारती, सुधा रानी पाठक, श्वाति श्रीवास्तव, मनोज कुमार शेखर, सरोज श्रीवास्तव, शकुंतला मिश्र, शंकर, रजनीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रही।