फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता

Thu, 16 Apr 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड हनुमानगंज के किसानों और जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार तरीके से नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम खेमपाल सिंह को सौंपा।
विज्ञापन


नगर पालिका प्रशासन द्वारा कांग्रेस दफ्तर की जमीन पर अवैध तरीके से बस स्टैंड का प्रस्ताव पारित कराने पर नाराजगी जताई गई है। प्रस्ताव को वापस करने की मांग की। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी दी।

धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नाजायज तरीके से पालिका परिषद ने प्रस्ताव पारित किया है। उक्त कार्यालय में युवक कांग्रेस, सेवा दल, महिला संगठन और अन्य फ्रंटल संगठनाें का कार्यालय भी है। नगर पालिका द्वारा अनाधिकार, असंवैधानिक और गैरकानूनी तरीके से बस अड्डा बनाने के लिए प्रस्ताव किया गया है, जो सरासर गलत है।
विज्ञापन


वक्ताआें ने कहा कि इस प्रकार का गलत प्रस्ताव किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेताया प्रस्ताव निरस्त नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सच्चितानंद तिवारी, मुन्ना उपाध्याय, सागर सिंह, विजयानंद, पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, शशिकांत चतुर्वेदी, मणिनाथ तिवारी, जितेंद्र नाथ राय, ऊषा  आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें